Ekta Gupta

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -15-Aug-2022 विषय- आजादी

विषय आजादी


मां भारती की आन-बान शान बचाने को 
निज अपना सर्वस्व लुटाते हैं 

आजादी पाने को खून का एक-एक कतरा 
वतन की हिफाजत को बहाते हैं

जय हिंद का नारा लेकर
अपने हाथों में तिरंगा लहराते हैं 

ऐसे वीर जवानों के जज्बे को 
सलाम करने को हाथ स्वयं उठ जाते हैं 

मां भारती के वीर सपूतों से
 दुश्मन कायर हर पल घबराते हैं 

वीरों की हुई है सदा जय विजय 
हम सदा ही उनकी यश गाथा गाते हैं

आओ मिलकर नमन करें ऐसे वीरों को
मां भारती के वीरों को हम अपना शीश नवाते हैं 

एक पल के लिए भी हम ना भूले इनका बलिदान 
आपसी बैर छोड़,हम राष्ट्रप्रेम की अलख जलाते हैं

राष्ट्रप्रेम की भावना हो ऐसी, हम मिलकर रहे साथ
आपसी प्रेम भाईचारा सौहाद्र की भावना जगाते हैं


स्वरचित एवं मौलिक रचना
-----✍️एकता गुप्ता *काव्या*
 उन्नाव उत्तर प्रदेश

   18
12 Comments

Chetna swrnkar

17-Aug-2022 08:27 PM

Bahut achhi rachana

Reply

Seema Priyadarshini sahay

17-Aug-2022 06:34 PM

बहुत खूबसूरत

Reply

Mithi . S

17-Aug-2022 08:32 AM

Nice

Reply